फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा तो गिरा लेकिन चटक धूप में चकराया सिर

विज्ञापन
मंगलवार को झांसी में तीखी धूप रही। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
पारा तो गिरा पर लेकिन धूप में चकराया सिर
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को खुला आसमान होने की वजह से चटक धूप खिली। दोपहर में जो भी घर से बाहर निकले उनके सिर चकराने शुरू हो गए। हालांकि, सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 42 पर पहुंच गया लेकिन गर्मी का ग्राफ इतना अधिक रहा कि लोगों के पसीने छूटते रहे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से झांसी में गर्मी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अभी तक जो तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता था, वो अब 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मंगलवार को सोमवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस तो कम रहा लेकिन आसमान खुला रहने के कारण चटक धूप खिली। दोपहर में सूरज की सीधी किरणें पड़ने के कारण ज्यादा देर तक घरों से बाहर रहने वाले कई लोगों के सिर तक चकराने लगे। आर्द्रता भी 40 फीसदी रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में लोगों को और अधिक गर्मी झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 46 और अगले सप्ताह तक 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, बीच-बीच में आसमान भी छा सकते हैं।
विज्ञापन

ये रह सकता तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 42 25
बृहस्पतिवार 43 26
शुक्रवार 45 28
शनिवार 46 30
रविवार 46 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें