फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 पर, बीमारियां घर-घर

Thu, 05 Apr 2018 01:49 AM IST
amarujala
विज्ञापन
doctor, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जनपद का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तेज गर्मी और चुभती धूप की वजह से लगभग हर घर में कोई न कोई व्यक्ति वायरल फीवर, फूड प्वाइजनिंग, डायरिया, डिहाइड्रेशन की चपेट में है। सड़कों पर निकलने वाले लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के साथ निजी अस्पतालों में भी मरीजों की काफी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


मार्च के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी का ग्राफ चढ़ने लगा था। अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुुंच गया था। बढ़ते तापमान की वजह से बीमारियां भी पांव पसारने लगीं। इन दिनों वायरल ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। दरअसल, तेज गर्मी के कारण इन दिनों लोग घरों और दफ्तरों में ज्यादा समय एसी और कूलरों के बीच गुजार रहे हैं, लेकिन इस बीच अगर किसी काम से तेज धूप में घर या दफ्तर से बाहर निकलते हैं तो शरीर का तापमान इतनी जल्दी बाहरी वातावरण के तापमान से सामंजस्य नहीं बैठा पाता।

फिर सर्द-गर्म के चलते लोग बीमार पड़ जाते हैं। साथ ही पसीना आने के दौरान ही ठंडा पानी पीने और ठेलों पर खाने की आदत से फूड प्वाइजनिंग, गले में इंफेक्शन सहित डिहाइड्रेशन, डायरिया, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां चपेट में ले लेती हैं। हीट स्ट्रोक के भी मरीज अस्पतालों में आने शुरू हो गए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया। जबकि, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में आगे के दिनों में बीमारियों का ग्राफ और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


शरीर में पानी की कमी न होने दें
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रजत जैन ने वायरल, हीट स्ट्रोक आदि बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को कुछ टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि घर से पानी पीकर ही निकलें। इसके बाद भी लगातार पानी पीते रहें। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाएगा। डायरिया से बचाव के लिए साफ अथवा उबला हुआ पानी ही पिएं। इन दिनों चिकिनपॉक्स, मीजल्स के मरीज भी आने लगे हैं। ऐसे में घर में गंदगी न होने दें। कपड़े, बिस्तर साफ रखें। यदि किसी को इस बीमारी ने चपेट में ले रखा है तो घर के दूसरे सदस्य मरीज को अलग कमरे में रखें। उसकी उपयोग की गई वस्तु को न छुएं। मरीज से भी तीन-चार दिन दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें