फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक कांड: कॉलेज पर कार्रवाई बीयू की खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पेपर लीक करने वाले बंगरा के श्रीराम कॉलेज के खिलाफ सिर्फ डिबार करने की कार्रवाई की है, जो कि खानापूर्ति है। यह कार्रवाई तो बीयू प्रशासन छोटे से छोटे मामलों में करता है। जबकि, नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर शासन का रुख जीरो टॉलरेंस का है।
विज्ञापन

बुधवार को पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही बीएससी सेकेंड ईयर के भौतिक विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बीयू प्रशासन की तरफ से मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद खुलासा हुआ कि बंगरा के श्रीराम कॉलेज के लिपिक ने पेपर आउट किया है। इस मामले में बीयू प्रशासन ने कॉलेज को तीन साल के लिए डिबार किया। जानकारों का कहना है कि बीयू प्रशासन ने इतने बड़े मामले में भी कार्रवाई के नाम पर अब तक खानापूर्ति की है। हालांकि, कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि जांच समिति की आंतरिक रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है। यह प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें