फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक कांड का खुलासा: लिपिक ने भतीजी को भेजी थी फोटो, फिर ऐसे चली 'नकल की चेन', श्री राम महाविद्यालय प्रबंधक समेत 32 गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2022 04:07 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। 

सार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के पेपर लीक मामले का खुलासा हो गया है। श्री राम महाविद्यालय के लिपिक ने अपनी भतीजी को पेपर की फोटो मोबाइल पर भेजी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के पेपर लीक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने श्री राम महाविद्यालय के लिपिक राजदीप यादव पुत्र बलवान सिंह निवासी सुभाष गंज को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी शिवहरी मीणा ने पेपर लीक कांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी लिपिक उक्त महाविद्यालय में कार्यरत है। उसी ने अपनी भतीजी मुस्कान को पेपर की फोटो खींचकर मोबाइल पर भेजा। 

विज्ञापन


इसके बाद उसकी भतीजी ने यह पेपर अपनी सहेली को भेज दिया। उसकी सहेली ने यह पेपर अजय निरंजन नामक युवक को भेजा। अजय निरंजन से यह पेपर अजय भास्कर के पास पहुंच गया। अजय भास्कर को ही नकल करते हुए उड़न दस्ते के द्वारा पकड़ा गया था। अजय भास्कर ने ही पेपर के कई मोबाइल फोन में होने की बात बताई थी। उसकी निशानदेही के बाद पुलिस ने कुल 32 छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार किया।  

Trending Videos
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधक समेत कुल 32 लोग गिरफ्तार
पेपर लीक कराने में मिलीभगत के आरोप में श्री राम महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रपाल सिंह यादव निवासी बूढ़ा गांव बालाजी समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया है हालांकि लोगों ने कितने पैसे में पेपर खरीदा इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है इस मामले में जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके उनको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें