फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की सीट हथियाने को सजने लगी बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट के परिणाम आने के बाद अब सभी आठ ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए होड़ शुरू हो गई। सीट हथियाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर जातिगत समीकरण बिठाए जा रहे वहीं, कई भामशाह भी मैदान में आने को उत्सुक हैं। कुर्सी पर काबिज होने के लिए बीडीसी सदस्यों पर उम्मीदवारों ने अभी से डोरे डालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की सीट को लेकर भी भाजपा एवं सपा के बीच रोचक जंग के आसार हैं। इस बार के चक्रानुक्रम आरक्षण में कुल आठ सीटों में दो पिछड़ा वर्ग, तीन अनुसूचित जाति, दो सामान्य एवं एक सीट महिला वर्ग को आरक्षित हुई। इनमें जीत दिलाना स्थानीय विधायकों की प्रतिष्ठा से भी जुड़ी है। अगले वर्ष विधानसभा चुनावों को देखते हुए इनके जरिए जातिगत समीकरण साधने की कोशिश होगी। बबीना विधानसभा सीट के अंर्तगत आने वाले बबीना, चिरगांव एवं बड़ागांव ब्लॉक में राजपूत बाहुल्य होने के नाते भाजपा जातीय समीकरण के लिए इस वर्ग के उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है। यहां विधान परिषद उपसभापति के करीबी भी टिकट की दौड़ में हैं जबकि विधायक खेमा अपने गुट के लिए लामबंदी में जुटा है। चिरगांव, बड़ागांव में जातीय संतुलन साधने की कोशिश होगी। वहीं, बबीना ब्लॉक से विजयी 82, चिरगांव ब्लॉक से विजयी 73 एवं बड़ागांव ब्लॉक से 56 बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कवायद भी शुरू हो गई है। विजयी बीडीसी सदस्यों को बधाई देने के बहाने ही उम्मीदवार उन तक पहुंचना शुरू हो गए। इसी तरह मऊरानीपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मऊरानीपुर, बंगरा ब्लॉक के लिए विधायक बिहारीलाल आर्य एवं गरौठा के तीनों ब्लॉक मोंठ, बामौर एवं गुरसराय में ब्लॉक प्रमुख सीट विधायक जवाहर लाल राजपूत के लिए चुनौती होगी। इन तीनों सीटों पर सपा भी दमदार चुनौती पेश कर रही है। 599 विजयी बीडीसी सदस्यों में पचास प्रतिशत से अधिक सीट सपा के पास बताई जा रही। ऐसे में भाजपा विधायकों को अपनी विधानसभा में कमाल दिखाने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए आरक्षण
ब्लॉक आरक्षण बीडीसी सदस्यों की कुल संख्या
बबीना पिछड़ा वर्ग 82
बड़ागांव- पिछड़ा वर्ग (महिला) 56
बंगरा- अनुसूचित जाति (महिला) 82
बामौर- अनुसूचित जाति 70
मोंठ- अनुसूचित जाति 80
मऊरानीपुर- सामान्य 85
चिरगांव- सामान्य 73
गुरसराय- महिला 71
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें