पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए यूपी और एमपी के पुलिस अफसरों की बैठक हुई।
- फोटो : ???? ????
पंचायत चुनाव : 48 घंटे पहले पहले यूपी और एमपी की सीमाएं होंगी सील
झांसी। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए बुधवार को एमपी और यूपी पुलिस अधिकारियों की पुलिस लाइन में बैठक हुई। इसमें निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए दोनों प्रदेश के पुलिस अफसरों के बीच सहमति बनी। तय हुआ कि 48 घंटे पहले दोनों तरफ की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
बैठक में तय हुआ कि बॉर्डर के सीमावर्ती थानों की पुलिस संयुक्त रूप से गश्त करेगी। बॉर्डर थानों से लेकर अधिकारियों का वाट्सएप गुप बनाया गया है। जिसमें सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान हर समय होता रहेगा। जिसमें सक्रिय बदमाशों की सारी जानकारी व गतिविधियां एक दूसरे को भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है, ताकि एक दूसरे राज्यों के बदमाशों की पूरी कुंडली सामने रहे।
अधिकारियों ने तय किया कि चुनाव से 48 घंटे पहले बॉर्डर थानों की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। मध्य प्रदेश के दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, शिवपुरी और निवाड़ी में सीमाओं पर कड़ा पहरा रहेगा। 48 घंटे पहले शराब की सभी दुकानें भी बंद रहेंगी। बैठक में एसएसपी रोहन पी कनय, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह समेत एमपी के अधिकारी व थानेदार मौजूद रहे।