फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : जिला अस्पताल के सीएमएस कोरोना संक्रमित, बैठकों में हुए थे शामिल

Wed, 07 Apr 2021 04:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पैर पसारता जा रहा है। अब झांसी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. के के गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वो हाल ही में विकास भवन की बैठकों में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोरोना से एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई है। ब्रांच मैनेजर संजीव तिवारी (40) पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

वहीं, संक्रमण ने झांसी में इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 151 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ललितपुर में 79 संक्रमित पाए गए हैं। इलाइट चौराहे पर स्थित एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर में 24 मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। तीसरी बार जांच में भी रिपोर्ट निगेटिव ही आई। 
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा 4195 सैंपलों की जांच में 151 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 11239 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें