फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा: दावेदारों के चयन के लिए कमेटी बनाई, मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों के चयन के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। दावेदारों से 20 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

पिछले पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी का खासा दबदबा रहा था। जिला पंचायत के 24 में से 16 सदस्य समाजवादी पार्टी के थे, जिसमें सपा आसानी से अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कामयाब हो गई थी। प्रदेश की सत्ता में हुए परिवर्तन के बाद भी सपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाए रही और कार्यकाल पूरा किया। जबकि, झांसी छोड़ बुंदेलखंड की सभी जिला पंचायत अध्यक्ष में बदलाव हो गया था। ऐसे में आगामी चुनाव को लेकर भी सपाई उत्साहित हैं। महीनों पहले से तैयारियां जारी हैं। संभावित दावेदार हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। टिकट के लिए पार्टी में भी लामबंदी जारी है। सपा जिला पंचायत की सभी 24 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी उतारेगी। जबकि, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पर सपा के समर्थित प्रत्याशी मैदान में ताल ठोकेंगे।
प्रत्याशी चयन के लिए सपा ने जिलाध्यक्ष महेश कश्यप की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया है, जिसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, एमएलसी व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष को शामिल किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दावेदारों से 20 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। पार्टी अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें