फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के पांच लाख परिवारों से लिया जाएगा संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला जनकल्याण महासमिति व रानी झांसी फाउंडेशन द्वारा शनिवार को राजकीय संग्रहालय में संकल्प 365 अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत बुंदेलखंड क्षेत्र के पांच लाख परिवारों से पर्यावरण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण के संकल्प पत्र भरवाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

शुभारंभ महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर देशभर में पर्यावरण के लिए लोगों में अलख जगाई जा रही है। इसको बरकरार रहना आवश्यक है। भोजन के बिना तो एक सप्ताह तक जिंदा रहा जा सकता है, लेकिन पानी के बिना हम जीवित नहीं रह सकते हैं। शुद्ध ऑक्सीजन नहीं तो निकट भविष्य में हमको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है और लोगों को स्वच्छता अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। इस मौके पर मुकेश मिश्रा, संजीव श्रृंगीऋषि, श्वेता नामदेव, वहीद उल्लाह, इलियास खान, रुपेंद्र बुंदेला, वेद भार्गव, बहार अहमद, इशरत हाशमी, अरविंद सिसौदिया, डॉ. हेमंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें