फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव- हरे, नीले, गुलाबी और सफेद रंग के होंगे मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनावों की तैयारी तेज हो गई हैं। झांसी के लिए करीब 48 लाख मतपत्र छपवाए जा रहे हैं। इनमें से 38 लाख मतपत्र नई दिल्ली से जबकि शेष लखनऊ में छपवाए जा रहे हैं। अगले माह के आखिरी तक मतपत्र छपाई के बाद यहां भेज दिए जाएंगे। इस बार भी सभी पदों के लिए अलग-अलग रंग निश्चित किए गए हैं। हरे रंग का मतपत्र ग्राम प्रधान के लिए रहेगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र तय किया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर माह में खत्म हो जाएगा। उसके बाद कभी भी चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है। ऐसे में अगले वर्ष की शुरूआती तिमाही में चुनाव कराए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसको देखते हुए चुनाव संबंधी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव के दौरान प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या निर्धारित करने समेत प्रत्याशियों के मतपत्रों में इस्तेमाल होने वाले रंग भी तय कर दिए गए हैं। नई दिल्ली एवं लखनऊ स्थित प्रिटिंग प्रेस में इनकी छपाई भी शुरू हो चुकी। अधिकारियों के मुताबिक झांसी जनपद के लिए 48 लाख मतपत्र छपवाए जा रहे। इनमेें से 38 लाख मतपत्र दिल्ली में छप रहे जबकि शेष मतपत्र लखनऊ में छापे जा रहे हैं। इस माह के आखिरी तक इनकी छपाई पूरी हो जाएगी। अगले माह तक इनको झांसी भेज दिया जाएगा। पिछले पंचायत चुनाव के दौरान कुल 884085 मतदाता थे। इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़कर करीब दस लाख होने की उम्मीद है। 29 दिसंबर को नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें