फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की टटोली नब्ज, जीत का दिया मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा कर पंचायत चुनाव की नब्ज टटोली। उन्होंने पूछा कि मंडल व सेक्टर स्तर पर पार्टी कहां कमजोर और कहां मजबूत है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली संयोजकों की बैठकों को लेकर भी जानकारी दी। जीत का मंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ता चुनाव में पूरी ताकत लगा दें।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष का झांसी दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। पंचायत चुनाव को उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में भाजपा चुनाव जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी वजह से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक चर्चा की। पार्टी ने हर ग्राम पंचायत स्तर पर संयोजक बनाए हैं। इन्होंने ग्राम पंचायतों में कितनी बैठकें कीं। कौन-कौन सक्रिय और निष्क्रिय है। चुनाव को लेकर क्या-क्या तैयारियां, इन सब मामलों पर नब्ज टटोली। सामाजिक और जातिगत समीकरणों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ताकत से पंचायत चुनाव लड़ें। उन्होंने शत-प्रतिशत सीटें जीतने का भी लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें