फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में अफवाह फैलाने वाले खुराफाती भेजे जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आगामी पंचायत चुनाव व त्योहार को लेकर पुलिस विशेष परिस्थितियों में पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) से पुलिस कानून व्यवस्था को संभालेगी। पुलिस थानों व चौकियों के बाहर लगे पीए सिस्टम से खुराफात करने वालों को आगाह किया जाएगा। फिर भी नहीं मानने पर खुराफातियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

किसी बड़ी वारदात व अफवाह के कारण सड़क पर उतरे लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पीए सिस्टम से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आरटी (रेडियो ट्रांसमिशन) सेट की फ्रीक्वेंसी के जरिए पीए सिस्टम पर ऑनमाइक होते हैं। वारदात व अफवाह की हकीकत बताने के साथ ही उस क्षेत्र की जनता को कंट्रोल करने के लिए पीए सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एक पोल पर तीन दिशाओं में लाउडस्पीकर लगा रहता है। थानों व चौकियों पर लगे पीए सिस्टम को आरटी सेट की फ्रीक्वेंसी पर जोड़ दिया जाता है। इससे वारदात व अफवाह के दौरान अधिकारी जनता को जानकारी देते हैं।
जिले में कानून व्यवस्था के तहत साल 2012 में जिले में पीए सिस्टम लगाए गए थे। जिले में अब तक 44 पीए लगाए गए हैं। इनमें 12 महानगर के थाना क्षेत्रों में लगे हुए हैं। कोरोना काल के बाद अब पुलिस पंचायत चुनाव व होली के मद्देनजर सिस्टम का भरपूर उपयोग करेगी।
विज्ञापन

पीए सिस्टम पुलिस व जनता के बीच एक अच्छा माध्यम है। किसी भी तरह की सूचना तुरंत पब्लिक तक अधिकारी पहुंचा सकते हैं। जिले के अन्य स्थानों को चिह्नित कर पीए सिस्टम लगाए जाना हैं। नैपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें