फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः 24 सीटों पर सामने आए 300 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री का काम लगातार जारी है। सबसे ज्यादा मारामारी जिला पंचायत सदस्य पद पर देखने को मिल रही है। इसका अंदाजा अब तक खरीदे जा चुके नामांकन पत्रों की संख्या को देखकर लगाया जा सकता है। 24 सीटों के लिए अब तक 300 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 6,170, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 599, ग्राम प्रधान के 496 तथा जिला पंचायत सदस्य की 24 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। नामांकन तीन व चार अप्रैल को दाखिल किए जाएंगे। जबकि, मतदान 15 अप्रैल को होगा। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री जिला पंचायत कार्यालय में की जा रही है। 27 मार्च से नामांकन पत्र बेचे जा रहे हैं और अब तक 300 दावेदार नामांकन ले चुके हैं।
नामांकन पत्रों की बिक्री चार अप्रैल को एक बजे तक होगी। ऐसे में दावेदारों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिससे प्रत्याशियों के बीच मुकाबला भी कांटे का होगा। सबसे ज्यादा मारामारी अनारक्षित सीटों पर है। विदित हो कि सामान्य वर्ग को नामांकन पत्र 500 रुपये में दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य आरक्षित वर्ग व सभी वर्गों की महिलाओं ये 250 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें