फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के बकाएदार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सहकारी समितियों के बकाएदार पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। जनपद में 58 सहकारी समितियों के 14492 सदस्यों पर कुल 49 करोड़ रुपये बकाया हैं। तयशुदा समय तक अपना बकाया न चुकता कर पाने पर यह लोग पंचायत चुनावों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त सहकारिता उदयभान के मुताबिक जनपद में 58 सहकारी समितियां हैं। इनमें एक लाख से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने बताया विभिन्न सहकारी समितियों के 14492 सदस्यों पर कुल 49.29 करोड़ बकाया है। इसमें असल रूप में 33.94 करोड़ रुपये जबकि ब्याज के तौर पर 15.35 करोड़ रुपये बकाया हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक समितियों के नोटिस बोर्ड पर बकायेदारों की सूची बकाया धनराशि के साथ चस्पा कर दी गई है। पंचायत चुनावों में हिस्सा लेने के इच्छुक को यहां से एनओसी लेना होगा। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को बैठक करते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने भी वसूली तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। एनओसी न लेने सदस्यों को पंचायत चुनाव में प्रतिभाग करने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें