फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बजेगा प्रधानी के चुनाव का बिगुल

Sat, 07 Nov 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी होगी। जिले के आठ ब्लाकों में 496 ग्राम प्रधान व 6170 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव कराने के लिए अफसरों को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग यादव ने मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति का जिम्मा मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा है। परिवहन व्यवस्था एवं रूट चार्ट मूवमेंट आर्डर की व्यवस्था नगर मजिस्ट्रेट को दी गई है। निर्वाचन के लिए लेखन सामग्री, मतदान किट, प्रपत्रों की छपाई, मतपेटिकाओं की मरम्मत का जिम्मा उप संचालक चकबंदी को सौंपा गया है। मतपत्र व्यवस्था, पैकेटिंग तथा वितरण का कार्य बंदोबस्त अधिकारी को सौंपा गया है।

टेंट, बेरीकेडिंग, फर्नीचर, विद्युत, जनरेटर एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था का प्रभार जेडीए सचिव को दिया गया है। मतदान एवं मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण नगर निगम के नगर आयुक्त व जिला पंचायत राज अधिकारी देंगे। मतदाता सूचियों की प्रतियों की तैयारी का काम सभी उप जिलाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दिया गया है। इनके अलावा अन्य कार्य संबंधित अफसरों को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें