फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रभात फेरी निकालकर मैथिलीशरण गुप्त को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर राष्ट्रकवि के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राष्ट्रकवि की समाधि स्थल पर पहुंची। यहां पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं राष्ट्रकवि के पैतृक निवास पहुंचे। वहां उनके जीवन और साहित्य से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों को राष्ट्रकवि के साहित्य, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी वैचारिक भूमिका और हिंदी भाषा के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी गई। वहीं, आरएमएसजी पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामगोपाल छिरौलिया और श्याम बिहारी गुप्ता ने किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की रचनाएं आज भी नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों का संदेश देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रकवि के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।आभार राष्ट्रकवि के पौत्र सौरभ गुप्ता ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें