मोंठ। क्षेत्र के ग्राम पुलिया निवासी कृष्ण कुमार (25) पुत्र रामदास को सोमवार को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन युवक को मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सक डॉ. कमलेंद्र सिंह ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद