फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कल से चार केंद्रों पर होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जिले में एक अक्तूबर से चार क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी। किसानों को बिक्री के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। शुक्रवार को धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा हुई।
जिले में धान खरीद के लिए चार क्रय केंद्र मोंठ और चिरगांव में संचालित किए जाएंगे। धान की खरीद सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगी। इसके लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा। कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2183 एवं ग्रेड ए धान का 2203 प्रति कुंतल कुंतल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि समर्थन मूल्य से कम पर धान की खरीद करने पर केंद्र प्रभारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसान किसी भी तरह की असुविधा की स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर 6390078717 एवं टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें