फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सहारे बचत कर पा रहे बुंदेले

विज्ञापन
नए आरडी खाते खोलने के काम ने तेजी पकड़ ली है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के सहारे बचत कर पा रहे बुंदेले
विज्ञापन

झांसी। बचत विभाग के अभिकर्ताओं के नए आरडी खाते खोलने के काम ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। ये संभव हुआ है पश्चिम बंगाल से आए कार्डों की वजह से। वरना, इन कार्डों की कमी की वजह से बचत अभिकर्ताओं का काम बेहद मंद बना हुआ था।
विज्ञापन

बचत अभिकर्ताओं को नए आरडी खाते खोलने के लिए एसलॉस कार्ड की आवश्यकता होती है। लेकिन, पिछले पांच सालों से इन कार्डों की भारी कमी चल रही है। ये कार्ड भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। लेकिन, कई सालों से नए कार्डों की प्रिंटिंग प्रभावित बनी हुई। मांग के अनुरूप बेहद कम संख्या में ये कार्ड मिल रहे थे। ऐसे में विभाग ने तीन हजार रुपये मासिक से कम के आरडी खाते खोलने पर रोक लगा दी थी। पिछले साल तो एक भी कार्ड नहीं मिल पाया था। लेकिन, हाल ही में पश्चिम बंगाल से छह हजार कार्ड मिल गए हैं। हालांकि, जरूरत बारह हजार की थी। जिले के सभी 648 बचत अभिकर्ताओं को औसतन दस कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। इससे नए आरडी खाते खोले जाने के काम में तेजी आई है। इसके अलावा अब न्यूनतम तीन हजार रुपये मासिक आरडी खाते खोले जाने की लिमिट भी खत्म कर दी गई है। जिला बचत अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि अभिकर्ताओं को दस-दस कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। नए खाते खोले जाने का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें