फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में पीएसी जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सामने आई चौंकाने वाली वजह

Sun, 25 Aug 2024 01:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक पीएसी जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जांच में चौंकाने वाली वजह सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा मेट्रो सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान ने मोंठ में झांसी-कानपुर रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएसी जवान की पत्नी मोंठ थाने में सिपाही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। उसके बाद गुस्से में आकर जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मूल रूप से मैनपुरी के किसनी थाना के कछपुरा महोली निवासी अवनींद्र कुशवाहा (25) इन दिनों नोएडा में मेट्रो सुरक्षा में तैनात था। 

उसकी पत्नी पल्लवी मोंठ थाने में कांस्टेबल है। कुछ दिन पहले ही छुट्टी से अपने पति के साथ यहां आई थी। शनिवार रात अवनींद्र का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। कुछ देर बाद वह घर से बाहर निकल गया। 
विज्ञापन


करीब साढ़े ग्यारह बजे उसका शव रेल पटरी पर पड़ा दिखा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मैनपुरी में उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है। उसके परिवार के लोग भी रोते-बिलखते यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें