फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन टैंकर अगवा होने की अफवाह से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले जा रहे ऑक्सीजन के टैंकर के उत्तर प्रदेश में अगवा होने की सूचना से शासन स्तर तक हड़कंप मच गया। बाद में शाम को शासन की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया कि टैंकर सुरक्षित है और इसे सागर प्रशासन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ ऑक्सीजन गैस के लिए हाहाकार की स्थिति मची हुई है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से अस्पताल मरीजों के इलाज से हाथ खड़े कर रहे हैं। मरीजों के तीमारदार एक-एक सिलेंडर के लिए यहां से वहां भटक रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की सांसें तक टूट रही हैं। इस सब के बीच रविवार को तेजी से एक अफवाह फैल गई कि बोकारो से चलकर मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के लिए जा रहा टैंकर उत्तर प्रदेश में अगवा कर लिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से ये सूचना शासन तक पहुंच गई। तत्काल इसकी पड़ताल कराई गई। शाम को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) की ओर से उक्त सूचना को अफवाह बताया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दी गई जानकारी पर मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (गृह) ने भी मुहर लगाई। बताया गया कि ये टैंकर सुरक्षित सागर जिले में पहुंचाया जा रहा है।
विदित हो कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से ऑक्सीजन प्लांटों से चलने वाले टैंकरों को लेकर भी खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में ये टैंकर पूरी सुरक्षा के साथ गंतव्य तक पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें