फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज बना नहीं, लागत बढ़ गई डेढ़ गुना

Fri, 08 Apr 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
over birj, jhansi news - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार में ओवरब्रिज का निर्माण भले ही तय अवधि में पूरा होने वाला नहीं है, लेकिन इसकी लागत में 41 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। सेतु निगम का इस्टीमेट एक करोड़ रुपये बढ़ा है। जबकि, रेलवे के इस्टीमेट में दोगुने से अधिक की वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार का यातायात सुगम बनाने के लिए यहां से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक के ऊपर प्रदेश सरकार द्वारा ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनाया जा रहा है ब्रिज 1202.37 मीटर लंबा व 10.5 मीटर चौड़ा होगा। इसके अलावा ब्रिज के नीचे दोनों ओर चार-चार मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनाई जानी है। सर्विस लेन का काफी काम किया भी जा चुका है। रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाले ब्रिज के हिस्से का निर्माण रेलवे द्वारा किया जाएगा।


जबकि, रेलवे को पैसा प्रदेश सरकार को देना है। पहले रेलवे को 98 मीटर निर्माण निर्माण करना था। इसके निर्माण के लिए रेलवे से शुरुआत इस्टीमेट 37 करोड़ रुपये का दिया था। लेकिन, बाद में रेलवे को 122 मीटर के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। इसका रेलवे फाइनल इस्टीमेट 80 करोड़ रुपये का सौंपा है। इसमें से अब रेलवे को 24 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष धनराशि अभी बाकी है। वहीं, सेतु निगम के इस्टीमेट में भी एक करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन



‘रेलवे ने शुरुआती इस्टीमेट 37 करोड़ रुपये बताई थी, परंतु अब नया इस्टीमेट 80 करोड़ रुपये का दिया है। यह इस्टीमेट ज्यों का त्यों मुख्यालय भेज दिया गया है। धनराशि आवंटन के संबंध में मुख्यालय स्तर पर फैसला होगा।’
विज्ञापन

- पी के वर्मा, परियोजना प्रबंधक - सेतु निगम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें