फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर व ललितपुर रोड पर बनेंगे ओवरब्रिज

Sun, 25 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रोड व ललितपुर रोड पर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा इनका खाका खींचा जा चुका है। दोनों ओवरब्रिज का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इसके अलावा रेलवे की ओर से भी सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर रोड से गुजरने वाले झांसी - कानपुर रेल खंड पर रोजाना औसतन 40 अप - डाउन सवारी ट्रेन व 30 - 35 मालगाड़ियां आती - जाती हैं। प्रत्येक गाड़ी के गुजरने पर यहां बनी रेलवे क्रासिंग संख्या 117 ए को बंद करना पड़ता है। स्थिति यह है कि 24 घंटे में यह क्रासिंग लगभग 10 घंटे बंद रहती है।

बार - बार क्रासिंग बंद होने की वजह से ग्वालियर रोड का यातायात बुरी तरह से प्रभावित बना हुआ है। क्रासिंग बंद होने पर यहां दोनों ओर गाड़ियों की लंबी - लंबी कतारें लग जाती हैं। क्रासिंग खुलने पर जाम की स्थिति बन जाती है। कमोबेश यही स्थिति ललितपुर रोड से गुजरने वाले झांसी - इलाहाबाद रेलखंड की कैंट क्षेत्र में हंसारी से पहले स्थित रेलवे क्रासिंग पर भी बनी रहती है।
विज्ञापन


इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए उक्त दोनों रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की योजना तैयार की गई है। सेतु निगम ने दोनों रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के इस्टीमेट तैयार कर लिए हैं। 

ग्वालियर रोड क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण पर 116 करोड़ तथा ललितपुर रोड पर 105 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दोनों के इस्टीमेट व प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। उक्त धनराशि का आधा हिस्सा प्रदेश सरकार व आधा रेलवे द्वारा खर्च किया जाएगा। इस पर रेलवे की ओर से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं।

रेलवे के मानक पर भी है फिट
झांसी। ग्वालियर रोड व ललितपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे के मानक के अनुसार एकदम फिट है। रेलवे के नियमों में उन्हीं रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाया जा सकता है, जिसका टीवीयू (ट्रेन व्हीकल यूनिट) न्यूनतम एक लाख है। जबकि, इन दोनों क्रासिंग का टीवीयू इससे कहीं अधिक है। मालूम हो कि टीवीयू रेलवे क्रासिंग से गुजरने वाली ट्रेनों तथा सड़क पर गुजरने वाले वाहनों की संख्या के आधार पर तय किया जाता है।

‘ग्वालियर रोड व ललितपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों का ट्रैफिक अधिक है। इससे सड़क का आवागमन प्रभावित होता है। इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए दोनों क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस दिशा में रेलवे की ओर से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं।’
विज्ञापन

- अनुराग यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें