फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी को हूटर बजाना पड़ा भारी

Sat, 24 Oct 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ठसक से हूटर बजाना एक छुटभैया नेता को भारी पड़ गया। पुलिस ने बिना नंबर की नई गाड़ी सीज कर थाने पर खड़ी करवा ली। नेता ने पुलिस से मान-मनौव्वल की मगर एक नहीं चली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात क्राफ्ट मैदान में रामलीला महोत्सव चल रहा था। जिसमें केंद्रीय मंत्री उमा भारती के साथ राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह, डीआईजी अजय मोहन शर्मा, विधायक दीपनारायण सिंह आदि मौजूद थे। भीड़ के चलते उक्त अतिथि कार्यक्रम स्थल से पहले अपने वाहनों से उतर गए और पैदल-पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम चल रहा था, तभी एक बिना नंबर की कार से छुटभैया नेता हूटर बजाते हुए आए।

उन्होंने रौब गालिब करने के लिए मंच के नजदीक ही गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद सीधे अतिथि दीर्घा में जाकर बैठ गए। उक्त छुटभैया नेता का तरीका पुलिस को नागवार गुजरा। सुरक्षा व्यवस्था में लगे सीओ सिटी कल्याण सिंह ने तुरंत गाड़ी के पास सिपाहियों को खड़ा करवा दिया। वहीं गाड़ी में नंबर भी नहीं लिखे थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब छुटभैया नेता का ड्राइवर गाड़ी लेने आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और नवाबाद थाने चलने को कहा। इस बीच आए छुटभैया नेता ने पहले तो रौब गालिब कर गाड़ी छुड़वाने का प्रयास किया, मगर परिणाम शून्य रहा। पुलिस ने गाड़ी सीज कर थाना नवाबाद में खड़ी करवा दी।
विज्ञापन


एक नेताजी की गाड़ी से उतरवाया हूटर
सीओ सिटी कल्याण सिंह ने शुक्रवार को हूटर लगी एक नेताजी की गाड़ी से हूटर उतरवाया। शुक्रवार दोपहर में गाड़ी संख्या यूपी16एबी- 6091 हूटर बजाती हुए इलाइट चौराहा के पास से गुजरी। इस पर उन्होंने गाड़ी को पकड़कर चालान काटा और फिर हूटर उतरवाया।

60 चालान काटे, दो की काली फिल्म उतरवाई
ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार दोपहर जेल चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें फर्जी तरह से पुलिस का मोनोग्राम लगी बाइक समेत 60 चालान काटे गए। दो चौपहिया वाहनों के शीशों से काली फिल्म उतारी गई। इससे नियमों को ताक पर रखकर ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एसएसपी के आदेश पर यातायात प्रभारी सुभाष चंद्र यादव टीम को लेकर जेल चौराहा पहुंचे। उन्होंने हेलमेट और पुलिस का मोनोग्राम लगे 60 वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें