फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामेडिकल तिराहे पर ओवरब्रिज को मिल सकती है हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पैरामेडिकल कॉलेज तिराहे पर आए दिन होने वाली दुर्घटना के मद्देनजर सदर विधायक रवि शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से कोछाभावर से पैरामेडिकल तक ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की थी। उनके पत्र का संज्ञान लेकर केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई और एक कंपनी की टीमों से स्थलीय निरीक्षण कराया। अब यह रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सदर विधायक रवि शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि पैरामेडिकल तिराहे पर कानपुर से आने वाले वाहन चालक ग्वालियर, शिवपुरी और दिल्ली को सीधे निकल जाएं, इसके लिए ओवरब्रिज बनना जरूरी है। झांसी आने वो वाहन चालकों के लिए सर्विस लेन बनाई जाए। उनके पत्र के बाद सोमवार को एनएचएआई और पाथ इंडिया के अधिकारियों ने विधायक के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने टीम को ओवरब्रिज की जरूरत और महत्व के बारे में बताया। टीम ने भी अपनी सहमति जताई। साथ ही जल्द रिपोर्ट दिल्ली भेजकर कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान एनएचएआई दल के साथ पाथ इंडिया के अधिकारी सुलतान अहमद खान, इंजीनियर मानसिंह, कुलदीप साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें