13 मार्च के बाद स्मार्ट मीटर में जीरो बैलेंस होने पर बिजली कनेक्शन काटने का आदेश जारी हुआ था। रविवार को राहत दी गई, सोमवार को करीब एक हजार कनेक्शन काटे गए, लेकिन मंगलवार को इसकी संख्या बढ़ गई।
स्मार्ट मीटर के रीचार्ज नेगेटिव होने पर मंगलवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हजारों उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। हालांकि, रिचार्ज होने के बाद अधिकांश की जोड़ दी गई। इस बीच कई उपभोक्ताओं ने पावर हाउस पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
13 मार्च के बाद स्मार्ट मीटर में जीरो बैलेंस होने पर बिजली कनेक्शन काटने का आदेश जारी हुआ था। रविवार को राहत दी गई, सोमवार को करीब एक हजार कनेक्शन काटे गए, लेकिन मंगलवार को इसकी संख्या बढ़ गई। सुबह से शाम तक 2088 बिजली कनेक्शन काटे गए। हालांकि, उन्हें मैसेज नहीं आया तो वह गुस्से में लाल हो गए। इसके चलते मुन्नालाल पावर हाउस, जेल चौराहा, सीपरी, नंदनपुरा समेत अन्य पावर हाउस पर लोग विरोध दर्ज कराने पहुंचे। उनका कहना था कि जब बिल जमा हो चुका है तो बिजली क्यों काटी जा रही है।
यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप पर बिल की राशि के प्रकार नहीं दिख रहा है, फिर भी बिजली काटी गई। इससे बहुत परेशानी हो रही है। नीरज कुमार, नई बस्ती
स्मार्ट मीटर में बिजली का बकाया नहीं दिख रहा है लेकिन बिजली गुल है। गर्मी से परेशान हो रहा हैं बच्चे। विवेक सिंह, नगरा
नेगेटिव रीचार्ज होने पर मंगलवार को दो हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई थी, लेकिन रीचार्ज हो जाने पर 1830 की बिजली जोड़ दी गई। बाकी की जोड़ी जा रही है। रविंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता (कमर्शियल)