फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर मंद पड़ते ही फिर हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सेवा प्रदाता एजेंसी के जरिए रखे गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को एक बार फिर हटा दिया गया है। इसके विरोध में सोमवार को कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने ज्ञापन देकर कहा कि 500 बेड अस्पताल में उनका समायोजन किया जाए। पहले जिले के अफसरों की तरफ से इस संबंध में आश्वासन दिया जा चुका है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर जब अपने प्रचंड रूप में आ गई तो हम सभी स्टाफ को फिर से ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया गया। तब स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय नौकरी छोड़कर जा रहे थे। तब डीएम ने कहा कि यदि नौकरी छोड़ी तो आपके घर की बिजली, पानी काट दी जाएगी। लोगों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। मगर अब जब कोरोना की दूसरी रफ्तार थम गई है तो कर्मचारियों को फिर से मेडिकल कॉलेज से हटा दिया गया है। सभी कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करें? इसमें कई स्टाफ ऐसे हैं, जो अपनी और परिवार की जीविका खुद चलाते हैं। इस महामारी में अपने परिवार, रिश्तेदारों को छोड़कर प्रशासन का साथ देने के लिए पिछले एक साल से लगातार जुटे हुए हैं। अब भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का हॉस्पिटल शुरू होने जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों ने डीएम से इस अस्पताल में कोविड स्टाफ का समायोजन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें