फोटो तैयार एम आर एफ सेंटर का निरीक्षण करते अधिशाषी अधिकारी
- फोटो : DEHAT
एरच (झांसी)। लाखो की लागत से तैयार किए एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फेसिल्टी) सेंटर पर सूखे और गीले कचडे़ को एकत्र कर जैविक खाद बनाई जाएगी। इससे जहां किसानों को फायदा होगा तो वहीं नगर पंचायत की भी आय बढ़ाने में उपयोगी होगा।
नगर के रामगंज मुहल्ले के पास नगर पंचायत द्वारा एक बीघा जमीन में 33 लाख से अधिक की धनराशि से तैयार किए मेटेरियल रिकवरी फेसिल्टी (एमआरएफ) सेंटर से नगर और क्षेत्र के लोगों को लाभ मुहैया कराया जाएगा। बताया गया हे कि इस सेंटर में जमा होने वाले कचडे़ से जैविक खाद के साथ लकड़ी तैयार की जाएगी। तैयार की जाने वाली लकड़ी अलाव आदि जलाने के लिए उपयोग में लाई जाएगी। नगर के सभी दस वार्डों का कचड़ा मोबाईल गाडियों के द्वारा घर घर जाकर के एकत्र किया जाता है।
नगर को साफ और स्वच्छ बनाये रखने के साथ नगर से एकत्र किए जाने वाले कचडे़ को उपयोग में लाकर उससे नगर पंचायत की आमदनी बढ़ाने के लिए एमआरएफ सेंटर को स्थापित किया गया। इसमें मशीनों के द्वारा कचडे़ से खाद और लकड़ी तैयार की जाएगी। - महेश यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत एरच
स्वच्छ भारत मिशन के तहत एमआरएफ सेंटर को स्थापित किया गया है जो बनकर के तैयार हो चुका है इसके स्थापित होने से नगर और क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और एकत्र किये जाने बाले कचडे़ को अलग कर मशीनों के माध्यम से इसे उपयोग में लाया जाएगा। - धर्मेंद्र बाजपेयी, प्रधान लिपिक नगर पंचायत एरच