फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब हटेगा झड़ाऊ शौचालय, मोहल्ला परेशान

Wed, 04 Oct 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
administration - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर को स्मार्ट बनाने की कोशिशों के बीच अभी भी झड़ाऊ शौचालय (सीवर कनेक्शन नहीं होता और न ही पानी का इंतजाम) बदनुमा दाग बने हैं। ऐसा ही एक मुन्नी की अम्मा का शौचालय इलाकाई लोगों के लिए मुसीबत बना है। ऐसे और भी शौचालय हैं, जिन्हें हटाकर वहां आधुनिक शौचालय नहीं बनाए जा रहे।
विज्ञापन


यह शिकायत मंगलवार को तहसील दिवस पर प्रमुखता से की गई।
अंदर सैंयर गेट फूटा चौपड़ा  (काली बाड़ी) निवासी कविता देवी ने शिकायत की कि उनके घर के नजदीक रहने वाली तारा देवी (मुन्नी की अम्मा) के झड़ाऊ शौचालय है, जिससे वह ही नहीं, पूरा मोहल्ला परेशान है। छह महीने से नगर निगम के चक्कर लगाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। झड़ाऊ शौचालय की गंदगी बाहर की नालियों में बहती है, जिससे बदबू फैलती है। आसपास रहने वाले अक्सर बीमार हो जाते हैं। पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है पर इस समस्या को कोई नहीं देख रहा।


अकेले कविता ही इस समस्या से परेशान नहीं है, बल्कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झड़ाऊ शौचालय चल रहे हैं। मोहल्ला नरसिंहराव टौरिया में झड़ाऊ शौचालय है। मुन्ना लाल महाजन धर्मशाला के पास की गली में पांडे का कुआं के पास दो झड़ाऊ शौचालय हैं, सीपरी बाजार में सुभाष मार्केट में रहने वाले लोग झड़ाऊ शौचालय से परेशान हैं। सरकार सिर पर मैला ढोने की प्रथा बंद कर चुकी है। नगर निगम ने सरकार को लिखकर भी दे दिया है कि कोई झड़ाऊ शौचालय नहीं हैं। इसके बाद भी झड़ाऊ शौचालय धड़ल्ले से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन



हटाए जाएंगे झड़ाऊ शौचालय
यदि किसी व्यक्ति के यहां झड़ाऊ शौचालय है तो वह उसे बंद करके शौचालय बनवा ले। शिकायत आती है तो झड़ाऊ शौचालय बंद करा दिया जाएगा। किसी को भी झड़ाऊ शौचालय की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

- डा. राकेश बाबू नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें