फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के खुलासे में दिखा दिया जालौन की लूट का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 30 मई को चोरी का खुलासे करने वाली गुरसराय पुलिस सवालों के घेरे में है। पता चला है कि गुरसराय पुलिस ने जालौन जिले में हुई एक लूट का माल चोरी में दिखाकर जमकर वाहवाही लूटी। पीड़ित के माल न पहचानने के बाद जमकर किरकिरी हुई। पूरे मामले में आईजी ने नाराजगी जताते हुए एसएसपी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना गुरसराय क्षेत्र स्थित मोदी चौराहा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मलखान सिंह के घर सात अप्रैल को लाखों की चोरी हुई थी। 30 जून को गुरसराय पुलिस ने नई बस्ती निवासी विजय घोष व अजय घोष को गिरफ्तार करने के बाद माल भी बरामद किया था। खुलासे के बाद पीड़ित पक्ष ने माल पहचानने से इंकार कर दिया था। वहीं, पुलिस बरामद माल मलखान सिंह का होने का दावा भी करती रही। इसी बीच पीड़ित परिवार ने आईजी सुभाष सिंह बघेल से शिकायत की। आईजी ने एसएसपी को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पता चला है कि बरामद माल जालौन जिले में हुई एक लूट का बताया गया है, जिसे गुरसराय पुलिस ने बरामद कर चोरी के खुलासे में दिखाने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। यदि जांच के दौरान सत्यता पाई जाती है तो पुलिस पर कार्रवाई होगी।
सुभाष सिंह बघेल, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें