फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला तरणताल, छप-छप कर तैरे बच्चे

Sun, 02 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तरणताल - फोटो : demo
विज्ञापन
ध्यानचंद स्टेडियम में तरणताल बच्चों और युवाओं को तैयारी प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो गया है। महिलाओं को भी तैराकी सिखाने के लिए एक सप्ताह का स्पेशल बैच चलेगा। विभाग ने महिलाओं से पंजीकरण कराने को कहा है। 
विज्ञापन

अप्रैल से सितंबर तक चलने वाले तरणताल का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने किया। इसके बाद बच्चों ने तरणताल में स्वीमिंग कर जमकर मस्ती की। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि छह वर्ष से 18 वर्ष और इससे ऊपर के युवा तरणताल में स्वीमिंग का प्रशिक्षण ले सकते है। उनके अनुसार स्वीमिंग का प्रशिक्षण दो सत्रों में चलेगा। सुबह 5:30 बजे से 8: 30 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक है। प्रशिक्षण उप क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव देंगे। इसके अलावा जीवन रक्षक को भी तैनात कर दिया गया है। उनके अनुसार अभी तक 50 बच्चों ने स्वीमिंग के लिए पंजीकरण करा लिया है। महिलाओं के लिए स्पेशल बैच चलाया जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं विभाग में पंजीकरण करा सकती है।  

 प्रशिक्षण शुल्क
छह से 18 वर्ष की आयु के खिलाड़ी के लिए प्रशिक्षण अभ्यास व पंजीकरण शुल्क 310 रुपये और 18 वर्ष से ऊपर की आयु के खिलाड़ी के लिए 610 रुपये प्रतिमाह है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार खिलाड़ी को एक घंटा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें