फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने तीर्थ नगरियों में खोले मयखाने के 'द्वार'

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछा (झांसी)। अधिक राजस्व और पर्यटन के नाम पर मध्यप्रदेश सरकार ने तीर्थ स्थल ओरछा, चित्रकूट धाम और शीतला सिद्धपीठ के मैहर नगर में मयखाने खोलने का निर्णय लिया है। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर निर्णय जल्द वापस नहीं लिया गया तो वे सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

उमा भारती के मुख्यमंत्रित्व काल में कानूनी लड़ाई के बाद मध्य प्रदेश के इन तीर्थ स्थलों में शराब व मांस की बिक्री पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद अब तक धार्मिक क्षेत्रों में शराब व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध था, पर अब सरकार ने इसमें छूट दे दी है। इस संबंध में वाणिज्यक कर विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इससे इन स्थानों पर चोरी से बिकने वाली शराब पर अंकुश लग सकेगा तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार को राजस्व हानि भी नहीं होगी। अब तक धार्मिक क्षेत्रों में शराब व मांस की बिक्री करने वालों के खिलाफ दंड का भी प्रावधान भी था। प्रदेश प्रवक्ता भाजपा सुमित मिश्रा ने कहा कि इस तरह के थोपे गए निर्णय को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश का कहना है कि अगर सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो जनता सड़कों पर आकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें