फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद की प्राथमिक मतदाता सूची तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधान परिषद के इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की प्राथमिक मतदाता सूची तैयार हो गई है। सूची पर 26 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण करने के बाद 16 जनवरी को फाइनल सूची जारी होगी।
विज्ञापन

अगले साल विधान परिषद की इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव होने हैं। इसके लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। प्राथमिक मतदाता सूची तैयार कर ली गई है, जिसमें क्षेत्र के दसों जनपदों के लगभग एक लाख उनचास हजार मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। ये प्राथमिक सूची दस दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। सूची में दर्ज नामों पर किसी को कोई आपत्ति है या किसी का नाम दर्ज होने से वंचित रह गया है, इसे लेकर 10 से 26 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण करने के बाद 16 जनवरी को फाइनल सूची प्रकाशित होगी।
पचास हजार मतदाता हो गए कम
प्रत्येक छह वर्ष में होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए हर बार नई मतदाता सूची तैयार की जाती है। इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दस जनपद इलाहाबाद, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, झांसी व ललितपुर आते हैं। पिछले चुनाव में उक्त दसों जनपदों के 1.99 लाख मतदाता थे। जबकि, इस बार अब तक 1.49 मतदाताओं के नाम ही जोड़े गए हैं। हालांकि, अब भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका है। एक नवंबर 2019 से तीन साल पहले स्नातक की डिग्री हासिल करने वाला कोई भी व्यक्ति मतदाता बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें