फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरू हुईं सभी ओपीडी, 290 ने कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल की सभी ओपीडी बृहस्पतिवार से चालू हो गई हैं। ओपीडी के पहले सभी मरीजों की जांच की जा रही है। ऐसे में 290 मरीजों को देखने से पहले एंटीजन जांच की गई। इनमें से 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शासन के आदेश पर सर्जिकल ओपीडी दो महीने पहले ही शुरू कर दी गई थीं। इसके बाद भी कुछ ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीज देखने शुरू कर दिए थे। बुधवार को शासन ने सभी ओपीडी शुरू करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही बृहस्पतिवार को फिजीशियन ओपीडी भी शुरू हो गई। चूंकि, जिला अस्पताल आने वाले सभी मरीजों की पर्चा बनने के पहले एंटीजन किट से कोरोना जांच होती है, ऐसे में बृहस्पतिवार को 290 मरीजों ने अपनी जांच कराकर पर्चा बनवाया। इनमें दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई।
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन
ओपीडी के बाहर लाइन में लगने के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। पास-पास सटकर लोग खड़े रहे। यह स्थिति कोरोना वायरस के चलते बेहद खतरनाक है। ऐसे में लाइन में खड़ा कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव होता है, तो वह आसपास के दो से चार लोगों को संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन

एक चौथाई मरीज ही दिखाने पहुंचे
कोरोना वायरस के दौर के पहले जिला अस्पताल की सभी ओपीडी के लिए 1200 या इससे अधिक पर्चे बनते थे। कोविड के दौर में मरीज अस्पताल जाने से बच रहे हैं। इसी वजह से बृहस्पतिवार को महज 290 पर्चे ही बन सके, जो कि सामान्य दिनों की तुलना में एक चौथाई ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें