मऊरानीपुर मार्ग पर निवाड़ी के निकट सोमवार की शाम एक बस गड्ढे में जा गिरी। इससे सवारियों में अफरा- तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस पलट नहीं सकी, इससे हादसा टल गया।
सोमवार की शाम बस क्रमांक यूपी 93 ई 2585 झांसी से मऊरानीपुर की तरफ जा रही थी। शाम साढ़े छह बजे के करीब घुघुआ और निवाड़ी के बीच स्थित शिव वाटिका के सामने बस के सामने एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार सड़क से गुजर रही एक गाय से बचकर निकल रहा था। चालक ने बाइक सवार को सामने देख बस को सड़क के नीचे उतारा, लेकिन वहां गड्ढा होने के कारण बस उसी में उतरती चली गई। चालक ने भी सूझबूझ दिखाई और ब्रेक लेकर गड्ढे में बस को तेजी से नहीं उतरने दिया, इससे बस पलटने से बच गई। बस के गड्ढे में उतरने के बाद सवारियों में नीचे उतरने को लेकर अफरा- तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।