फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी घरों में नहीं, सिर्फ खास जगहों पर लगेंगे पहचान टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछले करीब एक साल से ठप चल रहा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम नगर निगम इस माह से आरंभ करने जा रहा है। घरों से नियमित कूड़ा उठे इसके लिए सेंसर युक्त टैग लगाए जाएंगे। इसे पहले सभी घरों में लगाए जाने की योजना थी लेकिन, निगरानी समय बढ़ने से अब इसे मोहल्ले की विशिष्ट जगहों पर लगाए जाएंगे। निगम अफसरों का दावा है अगले सप्ताह तक यह पहचान टैग लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन में घरों से सीधे कूड़ा उठान अहम शर्त होती है लेकिन, झांसी में पिछले करीब एक साल से यह पूरी व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। अब स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए नए सिरे से कंपनी चयनित की गई। उसके जरिए यह काम दुबारा शुरू हो रहा है। नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था के निगरानी के लिए आरएफआईडी रेडियो (फ्रिक्वेंसी आइडेन्टिफिकेश टैग) घरों में लगाए जा रहे हैं। एबीडी इलाकों में शामिल 13 वार्डों के 23 हजार घरों में इसे लगाया जाना था लेकिन, अब इसमें बदलाव करते हुए सिर्फ विशिष्ट स्थानों पर ही इसे लगाया जा रहा है। निगम अफसरों का दावा है इसके बावजूद भी नियमित निगरानी की जा सकेगी। उनका कहना है कि प्रत्येक घर में टैग लगने से निगरानी समय अत्याधिक हो जा रहा था। इस वजह से इसमें परिवर्तन किया गया है।
15 जुलाई से आरंभ होगा काम
शहर में घरों से सीधे कूड़ा उठने का काम 15 जुलाई से शुरू हो जाएगा। नगर आयुक्त अवनीश राय के मुताबिक इसके बाद चरणबद्घ तरीके से इसे बढ़ाया जाएगा। उनका कहना है अगस्त माह से पूरे शहर से कूड़े का उठान आरंभ हो जाएगा। इसके लिए अलग से हेल्पलाइन भी आरंभ होगी।
विज्ञापन

आरएफआईडी टैग सिर्फ कुछ विशिष्ट स्थानों पर लगाए जाने का निर्णय किया गया है। एबीडी इलाके में शामिल तेरह वार्डों में इसे लगाया जा रहा है। 15 जुलाई से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अवनीश कुमार राय
नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें