फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक लाख की जनसंख्या में मात्र 2550 जल संयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मियों में कैसे जल संकट से पार पाएगी आबादी
विज्ञापन

- 114 हैंडपंप पड़े हैं खराब, एक-दूसरे के पाले में डाल रहे गेंद
मऊरानीपुर। नगर में एक लाख की आबादी है। ऐसे में सप्लाई के लिए महज 2550 जलसंयोजन ही हैं। अब आगामी गर्मियों में लोगों को पेयजल संकट के लिए मजबूरन हैंडपंप और टैंकरों का सहारा लेना पड़ेगा।
मऊरानीपुर नगर में 8 साल पूर्व 5 हजार जल संयोजन थे, पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं मिलने से लोगों ने जल संयोजन कटवाकर अपने-अपने घरों में बोर करा लिए। जलसंस्थान की लचर कार्यप्रणाली की वजह से 2500 से ज्यादा लोगों ने कनेक्शन कटवा लिए हैं। इसके साथ ही 114 हैंडपंप खराब हैं। गर्मियां शुरू होने वाली हैं, लेकिन हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इस संबंध में जलसंस्थान के अवर अभियंता बाबूलाल कुशवाहा ने बताया कि टैंकरों का संचालन नगर पालिका द्वारा वार्डों में किया जाएगा। टैंकर संचालन के दौरान यदि कोई व्यक्तिगत टैंकर मंगवाएगा तो उसको 300 रुपये प्रति टैंकर देना होगा। नगर में लगे हैंडपंपों को सुधरवाने का कार्य नगर पालिका का है। वहीं, नगर के खराब पड़े 114 हैडपंपों को लेकर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि हैंडपंपों काे रीबोर कराया जाना है, जिसे जल संस्थान कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल ने नहीं हुई टैंक की सफाई
जल संस्थान के पेयजल टैंक की सफाई 5 वर्षों से नहीं हुई है। अंतिम सफाई 18 जुलाई 2020 में हुई थी। सफाई नहीं होने से टैंक में गंदगी जमा हो गई। वहीं, पेयजल सफाई के लिए सप्लाई की जा रहीं फिटकरी की क्वालिटी बेहद खराब होने से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें