फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
पुरातत्व विभाग द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

झांसी। रविवार को पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में जिले भर के साठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। जिसमें दस वर्ष से 35 साल तक की आयु के कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। प्रतिभागियों को सीनियर, जूनियर व मीडियम वर्ग में बांट कर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान के लिए चुना जाएगा।
विश्व धरोहर दिवस के मौके पर प्रत्येक वर्ष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते प्रतियोगिता को ऑनलाइन किया गया था। प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग साठ प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने झांसी की रानी, किला, रानी महल, 1857 के गदर, कोरोन वायरस सहित कई तरह की चित्रकला का प्रदर्शन किया है। आयोजकों द्वारा विजेताओं को तीन वर्गों में बांट कर पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार दुबे ने बताया कि तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के चलते इस बार ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। प्रतियोगिता में साठ प्रतिभागियों ने भाग लिया है। चित्रकला को तीन वर्गों में बांट कर सर्वश्रेष्ठ तीन कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें