फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
one young men ded in road accident
विज्ञापन
झांसी। शनिवार रात झांसी- कानपुर राजमार्ग स्थित थाना बड़ागांव के पास स्कूटी सवार तीन युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के मुकरयाना मोहल्ला निवासी दानिश फर्नीचर का काम करता था। शनिवार को वह अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में बड़ागांव गए थेे। शाम को तीनोें स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी कोछाभांवर के पास तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार से पहले ही दानिश ने दम तोड़ दिया। जबकि, समीर व रानू को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें