फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 112 नए मरीज मिले

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के 3040 नमूनों की जांच हुई और इनमें 112 नए मरीज सामने आए। एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। वहीं, 29 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन

इन नए मरीजों में ज्यादातर महानगर व उसके आसपास के इलाके जार पहाड़, सिद्धेश्वर नगर, मसीहागंज, बड़ागांव गेट बाहर, लहरगिर्द कॉलोनी, नंदनपुरा खातीबाबा रोड, जेल चौराहा, तिलयानी बजरिया, न्यू रायगंज, चमन गंज, पुलिस लाइन, गोंदू कंपाउंड, सिविल लाइन, शीतल कॉलोनी, दतिया गेट बाहर, नई बस्ती, हंसारी, सदर बाजार, कोंछाभांवर, छनियापुरा, ब्रह्मनगर, वसंत विहार, ईसाईटोला, मधु विहार, महेंद्र पुरी कॉलोनी, प्रतापपुरा, अंबेडकर कॉलोनी, खजूर बाग, पीतांबरा एन्क्लेव,
खोड़न, ग्रीन होम सिटी, बाबूलाल कारखाने के पास, फ्रेंड्स कॉलोनी, भट्टागांव समेत मऊरानीपुर, बंगरा, ओरछा गेट, तहसील के पीछे आदि जगहों से मिले हैं। इसके अलावा दतिया गेट बाहर निवासी 61 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मृतक को कफ और गले में समस्या थी। साथ ही वो पहले से डायबिटीज से भी ग्रसित था।
विज्ञापन

जिले में अब तक 3360 लोग इस महामारी से ग्रसित हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से 2393 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। रिकवरी रेट 76.16 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 716 एक्टिव केस हैं, इनमें से 88 को छोड़ बाकी सभी बगैर लक्षण वाले मरीज हैं। जबकि, अब तक इस महामारी की चपेट में आकर 85 की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें