फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मौत, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रयोदशी में शामिल होकर लौटते समय हुए हादसे का शिकार
विज्ञापन

- दो की हालत बनी हुई है नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। अतरेंटा थाना क्षेत्र के रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर शनिवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, नौ लोग घायल हो गए। ट्रॉली में सवार सभी लोग त्रयोदशी में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम इटोंदा निवासी आशाराम बघेल की बहन का विगत दिनों निधन हो गया था। शनिवार को ग्यारा गांव में उनकी त्रयोदशी थी। ग्यारा गांव जाने के लिए सेंवढ़ा से सनकुआं पुल होते हुए सीधा रास्ता है, लेकिन पानी होने के कारण आठ दिन से पुल बंद है। इसलिए आशाराम परिवार के लोगों व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ के रास्ते ग्यारा गांव पहुंचे। त्रयोदशी में शामिल होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे रतनगढ़ माता मंदिर के आगे ट्रैक्टर अचानक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे ट्रॉली पलटने के बाद काफी दूर तक घिसटती चली गई। ट्रॉली में सवार आशाराम की मौत हो गई। जबकि, मखना पत्नी नारायण, बाबूराम पुत्र गयादीन, लालचंद्र पुत्र काशीराम, भगवानदास पुत्र जगराम, हरी सिंह पुत्र गंभदेव, रामौतार धन्जू, रमेश पुत्र अमर सिंह, विजय पुत्र रामसिंह, जयप्रकाश पुत्र हरिमोहन, अशोक पुत्र माताप्रसाद, शकुंतला पत्नी भान सिंह निवासी इटौंदा हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और ग्वालियर रेफर किया गया। घायलों मे मखना और बाबूराम की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें