फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की मौत, दो जेआर समेत 36 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को 2804 सैंपलों की जांच में कोरोना वायरस के 36 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें दो जूनियर डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान एक वृद्ध की मौत भी हो गई है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 8748 और मरने वालों की संख्या 169 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुधवार को 39 ट्रू नेट, 1247 आरटीपीसीआर और एंटीजन किट से 1518 सैंपलों की जांच हुई। इसमें एल्डिगो कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, भट्टागांव, शिवाजी नगर, नंदनपुरा, खातीबाबा, दीनदयाल नगर, वीरांगना नगर, इतवारीगंज, कृष्णा नगर, नगरा, सीपरी बाजार, कोतवाली क्षेत्र, भेल, गांधीगंज मऊरानीपुर, सिविल लाइन, गुरसराय, टहरौली, आवास विकास, चमनगंज, आवास विकास, कैंट, फ्लावर कंपाउंड, कृष्णा इन्क्लेव, हसारी, बबीना कैंट क्षेत्रों के रहने वाले 36 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 8748 पहुंच गया है। 19 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज में गरौठा निवासी 82 साल के वृद्ध की मौत भी हो गई। मौजूदा समय में झांसी में 332 एक्टिव केस बचे हैं। रिकवरी रेट 94.27 प्रतिशत और मृत्युदर 1.9 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें