झांसी। जिले में कोरोना के 1,654 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 20 नए संक्रमित सामने आए। इसके अलावा एक की मौत भी हुई है। वही,ं 46 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
कोरोना के नए मरीज सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को बीस नए मरीज सामने आए। इनमें से ज्यादातर महानगर के अलग-अलग इलाकों से रहे। विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 8,283 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 7,888 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 95.23 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 230 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 53 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। वहीं, इस महामारी के संक्रमण से अब तक 165 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 1.9 प्रतिशत है।