झांसी। थाना प्रेेमनगर के सैंयर गांव में रुपये न देने से नाराज कुछ लोगों ने दंपती समेत पुत्र की जमकर पिटाई की। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोमवार की दोपहर थाना प्रेमनगर के सैंयर गांव निवासी इमरत वंशकार पत्नी गीता के साथ घर में काम कर रहा था। इसी बीच गांव के कुछ युवकों ने घर पहुंचकर रुपयों की मांग की। जिसके मना करने पर सभी ने मिलकर दंपती की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे उनके पुत्र सूरज को भी जमकर पीटा। गांव के अन्य लोगों के पहुंचने के बाद सभी मारपीट कर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।