फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शरद पूर्णिमा पर भगवान श्रीराम ने किया जलविहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत मैलोनी स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी का जलविहार संपन्न हुआ। यह आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। यह वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा है।
रात्रि में भगवान का सुसज्जित विमान गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। जय श्रीराम के जयकारों और भजन कीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। जलविहार यात्रा से पूर्व मंदिर के महेशचंद्र मिश्रा खिलारा और उपाचार्य कुलदीप मिश्रा ने पूजन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी का विधि-विधान से पूजन किया। आकर्षक शृंगार भी किया गया। सुंदर वस्त्रों और पुष्पों से सजी झांकी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विमान गांव स्थित कुएं पर पहुंचा, जहां विग्रहों को पवित्र जल से जलविहार कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद विमान वापस गांव पहुंचा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने घरों के बाहर भगवान की आरती उतारी और पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने मंगलगीत गाए, बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखा। ग्रामीणों के अनुसार, यह जलविहार परंपरा वर्षों पुरानी है और आज भी निभाई जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्तिक शर्मा बुखारा, अनिल द्विवेदी, शशांक शर्मा, ग्राम प्रधान भीकम सिंह, गयादीन कुशवाहा, अभिषेक उर्फ छोटू यादव, राजीव यादव, सौरभ यादव, मंगल यादव, मानवेंद्र पाल, हुकुम सेन, धनीराम कुशवाहा, भगवानदास पाल, अभय, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें