फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की हत्या में चार बदमाश गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। बुधवार रात थाना बड़ागांव क्षेत्र के एक गांव में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। इसके चलते लूट गया पूरा माल बरामद नहीं हो सका। पुलिस मुख्य आरोपी को दबोचने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जौहरी बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता की मां मनोरमा गुप्ता बुधवार की रात घर थीं। उनका पुत्र मनोज कोचिंग पढ़ाने गया था। रात में जब वापस लौटा तो मां मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थीं। मुंह से खून निकल रहा था। कमरे में रखा सामान भी बिखरा हुआ था। कुछ जेवरात व रुपये भी कमरे में रखे बक्से से गायब थे। पुत्र से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। छानबीन दौरान पुलिस को गांव के दो युवकों का हाथ सामने आया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने दूसरे गांव के दो युवकों को भी हिरासत में लिया, जो घटना में शामिल थे। इनसे की गई पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। मुख्य आरोपी चिरगांव का रहने वाला बताया गया है। लूट का माल भी मुख्य आरोपी के पास है, जो माल समेत फरार है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचने के लिए दबिश देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें