फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांट में मोम भरकर कम फल तौलते दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार की शाम बस स्टैंड पर बांट मेें मोम भरकर फल बेचने वाले दो ठेले वालों को पुलिस ने पकड़ा। दोनों को नवाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। फल बेचने वालों ने बांट में मोम लगाकर कारस्तानी कर रखी थी। बांट भी जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को साइबर थाना के पुलिसकर्मी फल लेने ठेले पर पहुंचे। फल लेते ही उनको वजन कम होने का शक हुआ। बांट उठाकर देखा तो उसमें मोम भर रखी थी। मौके से ही उन्होंने दो ठेले वालोें को पकड़कर नवाबाद पुलिस के हवाले किया। पुलिस की कार्रवाई देखकर अन्य ठेले वाले भाग निकले। जांच करने पर पता चला कि ठेले वाले एक किलो व दो किलो के बांट में मोम भरे थे। इन बांट से 250-250 ग्राम फल कम तौले जा रहे थे। पुलिस ने कई बांटों को अपनी सुपुर्र्दगी में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें