फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र दराज लोगों को करना पड़ेगा कोविड वैक्सीन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पचास वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन के टीकाकरण के लिए डेढ़ से दो महीने का इंतजार करना होगा। अब तक 3,121 स्वास्थ्य कर्मियों व 1,675 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण हो चुका है। अभी पहले और दूसरे चरण के 4,504 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जाना है। तीसरे चरण का टीकाकरण अप्रैल में होगा।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन आने के बाद स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण कर रहा है। कोविन पोर्टल से चयनित होने के बाद वैक्सीन का डोज लगाया जा रहा है। अब में 1,179 स्वास्थ्य कर्मियों व 3,325 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाना है। इसमें लगभग डेढ़ माह का समय लग सकता है। तीसरे चरण का टीकाकरण अप्रैल में शुरू किया जाएगा। इस कारण उम्र दराज लोगों को वैक्सीन डोज के लिए दो माह का इंतजार करना होगा।
बुजुर्गों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। उन्हें घर से निकलते समय मुंह पर मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण के लक्षण होने पर तुरंत ही कोविड की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों का अप्रैल में वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें