झांसी। लॉज रानी झांसी नं. 177 का अधिष्ठापन समारोह मेसानिक लॉज में हुआ। इसमें रामेश्वर राय को वरशिपफुल मास्टर (अध्यक्ष) के पदभार का अधिष्ठापन वरशिपफुल ब्रदर अशोक सूरी ने संपन्न कराया। ब्रदर पंकज जायसवाल कानपुर लॉज इंचार्ज ने वरशिपफुल मास्टर की कार्यशैली के बारे में अवगत कराया।
कार्यकारिणी में सीनियर वार्डन ब्रदर राजेंद्र अरोरा, जूनियर वार्डन ब्रदर सुरेश आर्या, चैपलैन ब्रदर राजे फिलिप्स, सेकेट्री ब्रदर आफाक अहमद, डीओसी ब्रदर जेपी भाटिया, सीनियर डिकेंस ब्रदर मनोज कनकने, जूनियर डिकेंस ब्रदर एमएस निगम, इनर गार्ड ब्रदर अनिल झा, स्टीवर्ड ब्रदर वंशी प्रेमानी नियुक्त किए गए। सभी को शपथ दिलाई गई। मौके पर भीम शर्मा, जेपी शर्मा, डा. राजेंद्र सिंह, गौरव कुमार, राजाराम अरोरा, राम प्रकाश अग्रवाल, वीरेंद्र राय, सतीश अग्रवाल आदि रहे। संवाद