फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर स्कूटी योजना शुरू, छात्राएं खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर प्रदेश सरकार ने स्कूटी योजना शुरू कर दी है। इसके तहत, कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करने के लिए 400 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इससे छात्राएं काफी खुश हैं। कई बार बस, ऑटो से आने के चक्कर में कॉलेज या कोचिंग पहुंचने में छात्राओं को देर हो जाती है। छात्राओं का कहना है कि स्कूटी मिलने से कॉलेज और कोचिंग जाना आसान हो जाएगा।

ये बोलीं छात्राएं



रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करना प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है। इससे आवागमन में आसानी होगी। - आकृति सिंह

प्रदेश सरकार इस तरह की योजना पहली बार लाई है। इसका स्वागत करते हैं। छात्राओं को पढ़ाई में सहूलियत होगी। - प्राची

अभी कई छात्राएं बस या ऑटो से कॉलेज पढ़ने जाती हैं। कोचिंग भी जाना होता है। स्कूटी न होने से दिक्कत होती है। - साक्षी पटेल

अहम बात ये है कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर स्कूटी योजना शुरू हुई है। आवागमन की परेशानी दूर होगी। - सृष्टि यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें